हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला: अलगाववादी नेता असिया अंद्राबी को उम्रकैद, बाकी दो को मिली 30-30 साल की सजा

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने UAPA मामले में अलगाववादी नेता असिया अंद्राबी को उम्रकैद की सजा सुनाई है. वहीं सह-आरोपी सोफी फहमीदा और नाहिदा नसरीन को 30-30 साल की सजा दी गई है. पढ़िए विमल कौशिक की ये रिपोर्ट

विज्ञापन
Credit: Social Media

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने अलगाववादी नेता Asiya Andrabi को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत उम्रकैद की सजा दी है. ये फैसला एडिशनल सेशंस न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने सुनाया. कोर्ट ने इस मामले में आरोपी Sofi Fahmeeda और Nahida Nasreen को भी दोषी करार देते हुए 30-30 साल की सजा सुनाई है. तीनों आरोपियों को आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामलों में दोषी पाया गया. अदालत ने अपने आदेश में कहा कि वकीलों ने जो सबूत पेश किए हैं, उनके आधार पर ये साबित होता है कि आरोपियों ने देश विरोधी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई. इसके अलावा भारतीय दंड संहिता (IPC) की अलग-अलग धाराओं में भी दोषी करार दिया है.

NIA ने की जांच

इस पूरे मामले की जांच National Investigation Agency (NIA) ने की थी. एनआईए के मुताबिक, असिया अंद्राबी ने भड़काऊ भाषणों के जरिए लोगों को उकसाने, देश के खिलाफ साजिश रचने और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम किया. एजेंसी ने ये भी आरोप लगाया कि उन्होंने प्रतिबंधित संगठनों के साथ संपर्क बनाए रखा और अलगाववादी विचारधारा को फैलाने में एक्टिव भूमिका निभाई. गौरतलब है कि असिया अंद्राबी Dukhtaran-e-Millat नामक संगठन की प्रमुख रही हैं, जिसे UAPA के तहत बैन किया जा चुका है. इस संगठन पर लंबे समय से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं.

2018 में हुआ था केस दर्ज

एनआईए ने इस मामले में अप्रैल 2018 में केस दर्ज किया था. इसके बाद लंबी जांच और सुनवाई के बाद अदालत ने ये फैसला सुनाया. कोर्ट ने अपने फैसले में ये साफ किया कि देश की एकता और अखंडता के खिलाफ काम करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा. इस फैसले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि यह निर्णय आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ कड़ा संदेश देता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola