Delhi Car Blast: फरीदाबाद में लाल इको स्पोर्ट्स कार खड़ी करने वाला गिरफ्तार, आतंकी डॉ. उमर से निकला यह संबंध

Delhi Car Blast: दिल्ली ब्लास्ट में एनआईए लगातार जांच कर रही है। इसमें फरीदाबाद में पुलिस और जांच एजेंसी ने संदिग्ध लाल कार को भी बरामद कर लिया है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने कार के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

फरीदाबाद में लाल इको स्पोर्ट्स का ड्राइवर गिरफ्तार।

फरीदाबाद में लाल इको स्पोर्ट्स का ड्राइवर गिरफ्तार।

विज्ञापन

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में आतंकी उमर के साथ एक लाल इको स्पोर्ट्स कार होने का खुलासा हुआ था। देर शाम पुलिस ने फरीदाबाद के खण्डवाली में वह कार बरामद कर ली। पिछले 12 घंटे से जांच एजेंसियां उस कार की जांच कर रही हैं। इसी बीच फरीदाबाद पुलिस ने उस शख्स को हिरासत में किया जिसने लाल इको स्पोर्ट्स को फरीदाबाद के खण्डवाली में पार्क कर दी थी। उस शख्स का नाम फहीम बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि फहीम दिल्ली ब्लास्ट का मास्टर माइंड आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार भी है।

लाल रंग की इकोस्पोर्ट DL 10 CK 0458 को जब्त कर लिया है। इसमें पुलिस को दिल्ली विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी से जुड़े होने का संदेह है।

Advertisment

दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में सामने आया कि लाल किला पहुंचने से पहले आतंकी डॉ. उमर कई जगह पर गया था। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और फरीदाबाद से दिल्ली आते देखा गया। बदरपुर बॉर्डर के रास्ते वह दाखिल हुआ था। दिल्ली में लाल किला के पास विस्फोट मामले की एक आरोपी डॉ. शाहीन सईद, 1 सितंबर 2012 से 31 दिसंबर 2013 तक कानपुर मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी विभाग की प्रमुख रही है। साल 2012 में डॉ. शाहीन सईद ने कानपुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने के बाद अपना मेडिकल फॉर्म जमा किया।

दिल्ली आतंकी विस्फोट मामले में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने अल-फलाह विश्वविद्यालय को एक नोटिस जारी किया है। फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय को अपनी वेबसाइट पर गलत मान्यता प्रदर्शित करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ