ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग की तपिश अब यहां भी महसूस की जा रही है. इस बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़े लहजे में चेतावनी दी है. केरल में आयोजित ‘सैनिक सम्मान सम्मेलन’ के मंच से राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय संकट का फायदा उठाकर भारत में किसी भी तरह का दुस्साहस किया, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.
’22 मिनट का खौफ याद रखे पाकिस्तान’
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिलाई. उन्होंने कहा, ‘दुनिया ने देखा कि कैसे भारतीय जांबाजों ने महज 22 मिनट के भीतर पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था.’
यह भी पढ़ें : जंग के बीच ट्रंप का बड़ा कदम, जेडी वेंस से कराया पाकिस्तान को कॉल, जानें ईरान को लेकर क्या हुई बातचीत?
बता दें, 2 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर 9 आतंकी कैंपों को नेस्तनाबूत कर दिया था.
राजनाथ ने जोर देकर कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है और भारत की प्रतिक्रिया पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक होगी. रक्षा मंत्री ने साथ ही कहा, ‘आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ रखता है. वह इसके खिलाफ सरहद के इस पार और उस पार दोनों तरफ कार्रवाई करता है. चाहे ‘उरी अटैक’ के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक हो, ‘पुलवामा’ के बाद की गई एयर स्ट्राइक हो या फिर अभी ‘पहलगाम’ की घटना के बाद किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हो, हमने आतंकवाद के खिलाफ जबरदस्त प्रहार किया है.’
पाकिस्तान की ‘फॉल्स फ्लैग’ वाली चाल
रक्षा मंत्री की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तानी मीडिया लगातार यह प्रोपेगेंडा फैला रहा है कि भारत, इस्लामाबाद के खिलाफ किसी ‘फॉल्स फ्लैग’ ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है. पाकिस्तानी अखबार ‘द डॉन’ ने दावा किया था कि भारत दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर सकता है. हालांकि, भारतीय रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान खुद अपनी अंदरूनी कमजोरियों और अफगानिस्तान के साथ चल रही ‘खुली जंग’ से ध्यान हटाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहा है.
यह भी पढ़ें : ‘हम बस पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे कि…’, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ ने किया बड़ा खुलासा
सऊदी और ईरान के बीच फंसा पाकिस्तान
सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच ‘नाटो’ की तर्ज पर एक रक्षा समझौता हुआ है, जिसके तहत सऊदी पर हमला होने पर पाकिस्तान को उसकी मदद करनी होगी. अगर सऊदी अरब ईरान के खिलाफ युद्ध में उतरता है, तो पाकिस्तान चाहकर भी इससे बच नहीं पाएगा. पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वह एक शिया-बहुल देश (ईरान) के खिलाफ इजरायल या अमेरिका के पाले में खड़ा नहीं दिखना चाहता, क्योंकि इससे उसके अपने देश की 20% शिया आबादी भड़क सकती है.
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
5 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
7 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
7 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
11 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
11 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
13 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
13 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
13 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
14 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines