Defence Corridor: पाकिस्तान अपनी आंतकी घटनाओं से बाज नहीं आ रहा है। पहलगाम हमला के बाद उसने भारत पर कई हवाई करने के प्रयास किए थे लेकिन भारत के एअर डिफेंस सिस्टम ने उसे हर खाने में चित्त कर दिया था। अब भारत पाकिस्तानी सीमा पर और मजबूत होने जा रही है। दरअसल, भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमांड ने प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर बनाने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। सेना का कहना है कि पाकिस्तान से सटी 1078 किलोमीटर लंबी सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए हथियारों और सैन्य उपकरणों की मरम्मत और निर्माण के लिए डिफेंस कॉरिडोर की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें: क्या हैं UAE में प्रताड़ना और सुसाइड के लिए कानून? ससुरालियों को कितनी सजा का प्रावधान
पाकिस्तान से युद्ध में कैसे निभाएगा भूमिका?
राजस्थान में देश का तीसरा डिफेंस कॉरिडोर बनाने की तैयारी चल रही है। अभी तक पाकिस्तान से युद्ध के दौरान नए हथियार की सप्लाई, हथियारों की मरम्मत यूपी और तमिलनाडु स्थित डिफेंस कॉरिडोर से होती है। इसमें काफी समय लगता है और संसाधनों का अधिक प्रयोग होता है। राजस्थान में डिफेंस कॉरिडोर बनने से पाकिस्तानी सीमा पर हथियारों की सप्लाई बेहद आसान हो जाएगी। सप्त शक्ति कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बताया कि अगर राजस्थान में यह कॉरिडोर बनता है तो थल, वायु और अन्य सैन्य बलों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सेना द्वारा उपयोग किए जा रहे हथियारों और उपकरणों की मरम्मत में अभी काफी समय और पैसा लगता है क्योंकि उन्हें दूर भेजना पड़ता है।
सीमावर्ती इलाके में ‘बंकरनुमा घरों’ की भी सिफारिश
सेना ने प्रस्ताव में एक और महत्वपूर्ण सुझाव दिया है कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए मजबूत बेसमेंट और बंकरनुमा घर बनाने के लिए सरकार से सब्सिडी दी जाए। मनजिंदर सिंह ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के अनुभव बताते हैं कि सिविलियंस भी अब युद्ध की रेंज से बाहर नहीं हैं। ऐसे में बॉर्डर के हर नए घर में अंडरग्राउंड बेसमेंट होना जरूरी है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉर्डर पर दिखा जनता का सहयोग
जनरल सिंह ने कहा कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले की चुनौती आई थी, तब राजस्थान के बॉर्डर गांवों के लोगों ने सेना की पूरी मदद की। उन्होंने कहा कि यह सहयोग बताता है कि बॉर्डर के लोग भी युद्ध की स्थिति में सजग और तैयार हैं। उनकी सुरक्षा के लिए सरकार को अब नीति बनानी होगी।
तकनीकी सेमिनार में उठे भविष्य के युद्ध और रक्षा तैयारियों के मुद्दे
जयपुर में सेना की सप्त शक्ति कमांड ने 2 दिवसीय टेक सेमिनार “Next Generation Combat: Shaping Tomorrow’s Military Today” में भविष्य के युद्ध और रक्षा तैयारियों के सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध से मिली तकनीकी सीख, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वचालित युद्ध उपकरण और 2047 तक भारत को सैन्य दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने पर विशेषज्ञों ने अपना अपना पक्ष रखा।
क्या होता है डिफेंस कॉरिडोर ?
भारत में वर्तमान में उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में केवल 2 ही कॉरिडोर हैं। डिफेंस कॉरिडोर एक ऐसा विशेष क्षेत्र होता है जहां सैन्य उपकरणों और हथियार बनाए जाते हैं। रक्षा पर रिसर्च भी होती है। डिफेंस कॉरिडोर का उद्देश्य रक्षा सेक्टर में घरेलू हथियार और सैन्य उपकरणों को बढ़ावा देना है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो डिफेंस कॉरिडोर देश को आत्म निर्भर बनाता है।
यह भी पढ़ें: Digital India: सोशल मीडिया पर रील बनाने वालों को कैसे मिलेंगे पैसे? सरकार दे रही जबरदस्त मौका
संबंधित खबरें
'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 hr agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
2 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
2 hrs agoLIVE: : वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल
2 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
10 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
11 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
12 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
12 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
13 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines