Digital India: सोशल मीडिया पर रील बनाने वालों को कैसे मिलेंगे पैसे? सरकार दे रही जबरदस्त मौका

Digital India: आजकल लोग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कोई अपना कंटेंट बनाकर शेयर करता है, तो कुछ लोग केवल उस कंटेंट को देखने वाले होते हैं। जो लोग सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौकीन हैं, उनको सरकार पैसे कमाने का मौका दे रही है। इससे कंटेंट क्रिएटर पैसे कमा सकते हैं।

Digital India

Photo Credit- X

विज्ञापन

Digital India: भारत सरकार ने विकास के लिए देश में ‘डिजिटल इंडिया’ नाम से एक मुहिम शुरू की। इसके तहत भारत में डिजिटली काम करने को बढ़ावा दिया गया। अब सरकार की इस मुहिम को 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर सरकार ने कंटेंट क्रिएटर्स को पैसे कमाने का एक मौका दिया है। दरअसल, डिजिटल इंडिया के शुरू होने के बाद से अब तक आपके आसपास किन चीजों में बदलाव हुआ है या फिर इससे आपकी जिंदगी कैसे बदली है? ऐसी कोई भी कहानी आप एक वीडियो फॉर्मेट में बनाकर सरकार तक भेज सकते हैं, जिसके लिए पैसे दिए जाएंगे।

सरकार ने शुरू की प्रतियोगिता

भारत सरकार ने जुलाई, 2015 को डिजिटल इंडिया प्रोग्राम शुरू किया था, जिसे अब 10 साल हो गए हैं। इस मौके पर सरकार ने लोगों के लिए एक प्रतियोगिता की शुरुआत की है। ‘A Decade of Digital India-Reel Contest’ की शुरुआत इस महीने की 1 तारीख से हो चुकी है, जो 1 अगस्त तक खत्म होगी।

विज्ञापन

क्या है सरकार का ऑफर?

जो लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर शेयर करते हैं, उनको इसमें एक मिनट की रील के लिए पैसे दिए जाएंगे। दरअसल, इस प्रतियोगिता में आप पर्सनल स्टोरी और क्रिएटिव रील्स भेज सकते हैं। इसमें शर्त ये है कि ये सभी वीडियो डिजिटल इंडिया से जुड़ी होनी चाहिए। जैसे- आपकी या आपके आसपास डिजिटल इंडिया की शुरुआत के बाद से क्या कुछ बदलाव हुए हैं।

Digital India

विज्ञापन

एक वीडियो के लिए कितने पैसे मिलेंगे?

इस प्रतियोगिता में ईनाम भी रखा गया है, लेकिन इसमें भी कुछ ही लोगों को इनामी राशि दी जाएगी। इसमें पहले 10 विजेताओं को 15-15 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, 25 विजेताओं को 10-10 हजार रुपये की राशि मिलेगी। इसके अलावा जो 50 विजेता होंगे, उनको 5-5 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

प्रतियोगिता में कैसे ले सकते हैं भाग?

अगर आप भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले माय गर्वनमेंट ऐप https://www.mygov.in/task/decade-digital-india-reel-contest/ पर जाएं। यहां पर पेज पर ऊपर ही रील प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उसमें लॉगिन टू पार्टिसिपेट पर क्लिक करें, जिसके बाद नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा। इसमें फोन नंबर, ईमेल, OTP और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ