लेह: शीर्ष तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा कल दिल्ली आ रहें हैं। तीन साल के लंबे अंतराल के बाद दलाई लामा दिल्ली का दौरा करने वाले हैं। लद्दाख बौद्ध संघ के अनुसार लद्दाख में एक महीने के लंबे प्रवास के बाद दलाई लामा सुबह 7:30 बजे फोतांग गैफेलिंग, जेवेत्सल (लेह) से रवाना होंगे। फिलहाल अभी यह तय नहीं है कि वह राजनीतिक नेतृत्व के साथ कोई बैठक करेंगे या नहीं।
अभी पढ़ें – केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर समीक्षा बैठक की
अभी पढ़ें – हरियाणा: सामूहिक आत्महत्याकांड से अंबाला दहला, शख्स ने माता-पिता समेत पत्नी और दो बच्चों को जहर दिया
इससे पहले तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने मंगलवार को कहा कि जल्द ही वह समय आएगा जब लद्दाखी
फिर से ल्हासा जा सकेंगे। वह बोले तिब्बती पूर्ण स्वतंत्रता के बजाय वास्तविक स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं। लेह में दिस्कित त्सल, थुपस्टानलिंग गोनपा में एक नए शिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा था कि “राजनीतिक जिम्मेदारी से सेवानिवृत्त होने से पहले, हमने बीच का रास्ता अपनाया, जिसके अनुसार हम तिब्बत के मुद्दे पर पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान की मांग कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “इसका मतलब है कि हम पूर्ण स्वतंत्रता के बजाय वास्तविक स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं, मुख्य रूप से सभी तिब्बती भाषी क्षेत्रों में अपनी पहचान, भाषा और समृद्ध बौद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने से संबंधित हैं।”
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 hr agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 hr ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
4 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
6 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
6 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
7 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
9 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
9 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
9 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines