---विज्ञापन---

देश angle-right

Cyrus Mistry: जे जे अस्पताल में रखा जाएगा सायरस का शव, हादसे में दो लोगों की हुई है मौत

अंकुश, मुंबई: सायरस मिस्त्री के शव को पुलिस अधिकारियों की निगरानी में जे जे अस्पताल में रखा जाएगा। अस्पताल में सायरस के करीबी रिश्तेदार पहुंच चुकें हैं। बता दें कि हादसे के समय कार में चार लोग थे। जिसमें सायरस व उनके एक करीबी रिश्तेदार समेत दो लोगों की मौत हुई है। अभी पढ़ें – TMC […]

---विज्ञापन---

अंकुश, मुंबई: सायरस मिस्त्री के शव को पुलिस अधिकारियों की निगरानी में जे जे अस्पताल में रखा जाएगा। अस्पताल में सायरस के करीबी रिश्तेदार पहुंच चुकें हैं। बता दें कि हादसे के समय कार में चार लोग थे। जिसमें सायरस व उनके एक करीबी रिश्तेदार समेत दो लोगों की मौत हुई है।

अभी पढ़ें TMC को लग सकता है झटका, इस वरिष्ठ नेता ने दिए राजनीति से संन्यास के संकेत

---विज्ञापन---

आज दिन में टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का पालघर के चरोटी में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। मिस्त्री अपनी मर्सिडीज से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। दुर्घटना मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूर्य नदी चरोटी पुल पर हुई। मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से गुजरात से मुंबई लौट रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद यह जानलेवा हादसा हुआ।

सायरस मिस्त्री भारतीय मूल के चर्चित खरबपति पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के सबसे छोटे बेटे थे। पलोनजी मिस्‍त्री ने आयरिश महिला से शादी की और बाद में आयरलैंड के नागरिक हो गए थे। इसके बाद पलोनजी शापूरजी के बेटे सायरस मिस्‍त्री का जन्‍म आयरलैंड में हुआ था। आयरलैंड में पैदा होने के बाद साइरस मिस्त्री ने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें देश इन हिस्सों में आज तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

सायरस ने परिवार के पलोनजी ग्रुप में 1991 में काम करना शुरू किया था। उन्हें 1994 में शापूरजी पलोनजी ग्रुप का निदेशक नियुक्त किया गया था। सायरस मिस्‍त्री के नेतृत्व में उनकी कंपनी ने भारत में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। इनमें सबसे ऊंचे रिहायसी टॉवर का निर्माण, सबसे लंबे रेल पुल का निर्माण और सबसे बड़े बंदरगाह का निर्माण शामिल हैं। वहीं टाटा संस के बोर्ड में सायरस मिस्‍त्री ने 2006 में एंट्री की थी।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 04, 2022 09:21 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola