Weather Forecast: अपने अंतिम पड़ाव में मानसून एकबार फिर से देश के कई हिस्सों में सक्रिय हो गया है और लगातार बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी देश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताया है। आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी के मुताबिक 6-7 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना बन रही है। साइक्लोनिक सरकुलेशन का पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड समेत कई राज्यों पर भी दिख सकता है। इससे इन जगहों पर बारिश होने के आसार हैं।

मौसम में हो रहे इन बदलावों की वजह दक्षिण और दक्षिण पश्चिम से आने वाली हवाएं जो अपने साथ बंगाल की खाड़ी से नमी ला रही है और यही नमी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश करा रहे हैं। अगले हफ्ते भी इस सिलसिले के जारी रहने का अनुमान है।

इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक देश के पूर्वी हिस्से में 6 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने आज असम, मेघालय और त्रिपुरा के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्य, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं दक्षिण भारतीय राज्यों में भी गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश संभव है।

दक्षिण प्रायद्वीप के कई हिस्सों में व्यापक बारिश संभव है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश देखी जा सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ