मनोज पांडे, कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बड़ा झटका लग सकता है। TMC MLA तापस रॉय ने दिया राजनीति से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा- ‘शीघ्र ही पार्टी को अपने निर्णय से अवगत करा देंगे।’, ‘मुझे रोककर रखना बहुत मुश्किल है।’ हाल ही में हुए राज्य कैबिनेट फेरबदल के दौरान तापस को मंत्री बनाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन बरहनगर के वरिष्ठ विधायक तापस रॉय मंत्री नहीं बन सके।

अभी पढ़ें – गोवा: रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, 27 साल का शख्स गिरफ्तार

विज्ञापन

उसके बाद उनके राजनीति छोड़ने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। तापस ने माना कि वायरल वीडियो उनका ही था। रविवार को इस वीडियो में पूर्व मंत्री तापस एक बैठक में कहते सुनाई दे रहे हैं, मुझे रोक पाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा- समय आने पर मैं पार्टी को बता दूंगा कि मैं अब राजनीति नहीं करना चाहता।’ उनका बेटा इस समय अमेरिका में कार्यरत है, उनकी बेटी भी कोलकाता में एक निजी कंपनी में है।

कोई और राजनीति में नहीं
तापस के अलावा उनके परिवार में और कोई राजनीति से नहीं जुड़ा है। तापस के राजनीति छोड़ने की घोषणा ने स्वाभाविक रूप से तृणमूल में हलचल पैदा कर दी है। तापस कोलकाता नगर निगम के दो बार के पार्षद हैं। वह विद्यासागर और बड़ाबाजार निर्वाचन क्षेत्रों से विधायक भी बने। तापस का उदय राजनीति में छात्र राजनीति से हुआ। एक समय वे छात्रसंघ के अध्यक्ष बने।

विज्ञापन

उन्हें राज्य कांग्रेस की राजनीति में सोमेन मित्रा के अनुयायी के रूप में जाना जाता था। हालांकि बाद में ममता बनर्जी का हाथ थामे तृणमूल में शामिल हो गए। 2011 में ममता ने उन्हें बरहनगर से उम्मीदवार बनाया था। वह उस सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे हैं। ममता ने जनवरी 2019 में उन्हें कैबिनेट में भी जगह दी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ