हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चेन्नई में मिचौंग ने छीना लोगों का 'चैन', एयरफोर्स के हेलीकाॅप्टर पहुंचा रहे खाना, बिजली तंत्र ठप

Cyclone Michaung Update photo: साइक्लोन मिचौंग भारी तबाही मचाने के बाद उत्तर भारत की ओर बढ़ गया है। उधर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश के लिए आर्थिक मदद मांगी है।

विज्ञापन
Cyclone Michaung Chennai Flood

Cyclone Michaung Update photo: दिसंबर को बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान मिचौंग 5 दिसंबर को आंध्रप्रदेश के नैल्लौर से टकराया। इसकेे बाद फिलहाल वह उत्तर भारत की ओर बढ़ चुका है। आंध्रप्रदेश और उत्तर भारत में जाने से पहले इस तूफान ने चेन्नई में जमकर तबाही मचाई। यहां एक दिन में 50 सेमी. तक बारिश हुई।

बारिश के कारण चेन्नई के कई इलाके पानी में जलमग्न हैं। कई क्षेत्रों में पिछले 72 घंटों से बिजली का कनेक्शन नहीं है। वहीं कई इलाकों का संपर्क टूट गया है जिसके कारण लोगों को हेलीकाॅप्टर के जरिये खाना पहुंचाया जा रहा है। इस बीच चैन्नई नगर निगम 1200 से अधिक पंप लगाकर पानी का लेवल कम करने में जुटा है।

सीएम स्टालिन ने पीएम से मांगी मदद

चेन्नई में बाढ़ से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने पीएम मोदी का पत्र लिखा। पत्र के जरिये उन्होंने पांच हजार करोड़ की सहायता राशि की मांग की है। फिलहाल मिचौंग तूफान के कारण ओडिशा में बारिश हो रही है। चेन्नई में लगातार बारिश के बाद एयरपोर्ट का रनवे पूरी तरह पानी में डूब गया था। इसके बाद कई उड़ानें बेंगलुरु डायवर्ट कर दी गई थी। वहीं 16 घंटे बाद एयरपोर्ट ऑपरेशनल हो पाया।

विज्ञापन

तूफान से प्रभावित चेन्नई की तस्वीरें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola