IMD Cyclonic Storm Alert: बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव के कारण तूफान के हालात बन गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस फेंगल तूफान का ज्यादा असर तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में दिखाई दे रहा है, जहां पर रेड अलर्ट जारी किया है। ये तूफान 3 किमी प्रति घंटे रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने पुडुचेरी और कराईकल में सभी सरकारी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है।
28 नवंबर को तूफान का असर
फेंगल तूफान को लेकर मौसम विभाग ने दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। जिसमें 28 और 29 नवंबर को अगले श्रीलंका तट को घेरते हुए तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई। जहां पर भारी बारिश होगी उसमें चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू समेत तमिलनाडु के शहरों के नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Cyclone Fengal Alert: चक्रवाती तूफान में बदलेगा फेंगल, जानें आज कहां-कहां मचा सकता है तबाही
आज स्कूलों में छुट्टी
बिगड़ते मौसम को देखते हुए राज्य सरकार ने 28 नवंबर को चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, पुदुकोट्टई, शिवगंगा और अरियालुर में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही निवासियों को सतर्क रहने और बहुत जरूरत पड़ने पर ही बाहर जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि जितना हो सके घर पर ही रहें, बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें।
किन इलाकों में तूफान का असर?
तमिलनाडु में पिछले 2 दिनों से बहुत तेज बारिश हो रही है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। तूफान की वजह से समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठती दिख रही हैं। वहीं, कई तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही तूफान का असर पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह दिख रहा है।
चक्रवाती तूफान का की वजह से देश के कई इलाकों में जमा देने वाली ठंड का एहसास हो सकता है। तूफान का जिन राज्यों में असर दिखेगा उसमें बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का नाम शामिल है, जहां पर तापमान तेजी से गिर सकता है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
3 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
4 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
7 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
8 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines