---विज्ञापन---

Cyclone Dana: 16 लाख लोग बेघर, पेड़ टूटने से सड़कें ब्लॉक…जानें चक्रवाती तूफान का ओडिशा में कितना-कैसा असर?

CycloneImpact Updates: चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा में तबाही मचा रहा है। भारी बारिश और तूफानी हवाओं से जगह-जगह पेड़ उखड़ गए हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। लोगों को अपने रुटीन के काम करने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। देखें तूफान का ओडिशा में कैसा असर?

---विज्ञापन---

Cyclone Dana Odisha Landfall Impact Updates: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा के पुरी में तय तरीख को तय समय पर समुद्र तट से टकरा चुका है। बीती रात करीब 12 बजे तूफान ने दस्तक दी और करीब 2 बजे तक तूफान समुद्र तट तक पहुंचा। तूफान का सबसे ज्यादा असर केंद्रपाड़ा जिले के भितरकनिका और भद्रक जिले के​ धामरा में देखने को मिल रहा है, क्योंकि इन दोनों इलाकों के बीच ही तूफान समुद्र तट से टकराया।

भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा के बीच जब समुद्री लहरें तट से टकराईं तो 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। भारी बारिश हुई, जिससे पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। घरों की छतें और तंबू उखड़ गए। IMD भुवनेश्वर की क्षेत्रीय निदेशक मनोरमा मोहंती ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को बता दिया है कि आज दिनभर ओडिशा में भारी बारिश होती रहेगी। लोगों को अलर्ट रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करने को कहा है।

---विज्ञापन---

 

कई इलाके खाली और माली नुकसान

ओडिशा फायर सर्विसेज के अधिकारी दीपक कुमार ने अपडेट देते हुए बताया कि धमारा में तूफानी हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए हैं, जिससे सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सबसे पहले हम नेशनल हाईवे और अन्य सड़कों को साफ करेंगे। फिर हम आवासीय क्षेत्रों की ओर बढ़ेंगे। हमारी 2 टीमें धामरा में काम कर रही हैं। किसी गंभीर क्षति के संबंध में अभी तक हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। करीब 14 जिलों के कई इलाके पूरी तरह खाली करा दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

10 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं। उन्हें 6000 से ज्यादा राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। तटीय शहरों में 20 से 30 सेंटीमीटर बारिश हो चुकी है। पुरी शहर को पहले ही खाली करा दिया था। जगन्नाथ मंदिर के परिसर में बने सभी अस्थायी टेंट हटा दिए गए थे। टूरिस्टों और श्रद्धालुओं को उनके घर भेज दिया गया था। एस्बेस्टस की छतों पर रेत की बोरियां रखी गई हैं, ताकि उड़ न जाएं। कोणार्क मंदिर को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। होटलों की बुकिंग कैंसिल कर दी गई है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ओडिशा के 14 जिलों से 6 लाख लोग शिफ्ट

IMD के एक अधिकारी ने कहा कि चक्रवात तट के बहुत करीब एक्टिव हुआ है, इसलिए इसका समय बहुत छोटा है। रात तक चक्रवात कमजोर पड़ने आसार हैं और फिर यह क्योंझर के बजाय ढेंकनाल और अंगुल जिले की ओर मुड़ जाएगा। दाना के पूर्वी तट पर पहुंचने से कुछ घंटे पहले राज्य सरकार ने करीब 10 लाख लोगों को 6000 से अधिक आश्रय स्थलों में शिफ्ट कर दिया था। वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने 5 लाख से ज्यादा लोगों को तूफान प्रभावित क्षेत्रों से निकाला है। इनमें से 83,537 लोगों को रिलीफ कैंपों में पहुंचाया जा चुका है। पूरे प्रदेश में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

First published on: Oct 25, 2024 08:19 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola