पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के बाद जब पाकिस्तानी नागरिक वापस लौटने लगे, तभी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। पता चला कि एक CRPF जवान की पत्नी भी पाकिस्तानी नागरिक है और वह भी देश छोड़कर पाकिस्तान लौट रही है। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, विभाग में हड़कंप मच गया।
जांच में सामने आया कि CRPF जवान मुनीर खान ने पाकिस्तानी नागरिक मिनल खान से शादी की थी। दोनों की शादी वर्ष 2024 में ऑनलाइन माध्यम से हुई थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का निर्देश दिया, तो मिनल खान को भी भारत छोड़ना पड़ा। पाकिस्तान जाने से पहले मिनल ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस पूरी स्थिति की जानकारी साझा की।
CRPF ने बताया कि क्यों हुआ एक्शन?
अब इस मामले में कड़ा कदम उठाते हुए CRPF ने जवान मुनीर खान को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। CRPF की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि CRPF की 41वीं बटालियन में तैनात कांस्टेबल (CT/GD) मुनीर अहमद को एक पाकिस्तानी नागरिक से अपनी शादी की जानकारी छिपाने और उस महिला को वीजा की वैधता समाप्त होने के बावजूद भारत में शरण देने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया गया है। उनके कार्यों को सेवा आचरण के उल्लंघन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाया गया है।
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
1 hr agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
2 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
4 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
4 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
5 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines