विधायक का बेटा गांजा रखने के आरोप में अरेस्ट, MLA बोलीं- 'खबर सही निकली तो माफी मांगूंगी'

केरल की सीपीआईएम विधायक के बेटे को गांजा रखने के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट किया था। मामले में विधायक ने फेसबुक पर आकर सफाई दी है। जबकि उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर इस प्रकार के आरोपों को खारिज कर दिया है।

CPI(M) MLA son Arrested

CPI(M) MLA son Arrested

विज्ञापन

CPI(M) MLA son Arrested: केरल में सीपीआई एम विधायक यू प्रतिभा के बेटे को पुलिस ने गांजा रखने के आरोप में अरेस्ट किया था। पुलिस ने इस मामले में विधायक के बेटे के अलावा उसके 8 दोस्तों को भी पकड़ा था। बता दें कि आबकारी विभाग के अधिकारियों ने नशीले पदार्थ रखने के आरोप में 9 लोगों को अरेस्ट किया था। वहीं इस मामले में अब विधायक के बेटे ने भी सोशल मीडिया पर आरोपों को खारिज कर दिया है।

केरल के कायमकुलम विधायक यू प्रतिभा ने फेसबुक लाइव में मीडिया पर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा उनके बेटे से तभी पूछताछ हुई, जब वह दोस्तों के साथ बैठा था। उन्होंने कहा खबर सामने आने के बाद से ही मुझे कई फोन आ रहे हैं। सीपीआई एम विधायक ने कहा जब मेरा बेटा और दोस्त साथ बैठे थे तो एक्साइज अधिकारी आए और सवाल पूछने लगे। इसके बाद खबर आई कि मेरा बेटा गांजे के साथ पकड़ा गया है।

Advertisment

मीडिया को माफी मांगनी चाहिए

विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि अगर ये खबर सही निकलती है तो मैं माफी मांगूंगी। नहीं तो मीडिया को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। वहीं आबकारी अधिकारियों ने कहा अलाप्पुझा जिले के कुट्टनाड में सीपीआई एम विधायक यू प्रतिभा के बेटे समेत 9 लोगों को गांजा के साथ अरेस्ट किया गया है। अधिकारियाें ने बताया कि सभी 9 लोगों को जमानत पर रिहा किया गया है।

आबकारी विभाग ने क्या कहा?

आबकारी अधिकारी ने आगे कहा हमने थाकाजी पुल के नीचे एक युवक से गांजा जब्त किया। उन्हें गांजा पीने और रखने के आरोप में अरेस्ट किया। पकड़े गए गांजा की मात्रा कम थी, इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ