Corona Update: भारत में बढ़ने लगा करोना का खौफ, एक दिन में आए 379 नए केस
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में एकबार फिर खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से नए मामले धीरे-धीरे थोड़े बढ़ने लगे हैं। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 5 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। पिछले 10 दिनों से देश में कोरोना के 200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कई बार तो एक दिन में कोरोना के 300 से ज्यादा कोरोना के नए मामले भी समाने आ रहे हैं। इससे पहले देश में 24 घंटे में 100 से भी कम कोरोना के नए मामले सामने आ रहे थे। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 379 नए केस समाने आए हैं।
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 379 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत की खबर है। इससे पहले पिछले दिन बुधवार को देश में कोरोना के 326 नए मामले आए थे, जबकि किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं आई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 53 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (9 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 379 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से एक भी व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 277 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3177 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 101 की तेजी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 89 हजार 072 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 55 हजार 119 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 776 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी कुल एक्टिव केस- 3 हजार 177
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 89 हजार 072
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 55 हजार 119
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 776
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: