---विज्ञापन---

देश angle-right

Corona Update: कोरोना के फिर बढ़े केस, 24 घंटे में कोरोना आए 5379 नए मामले, 27 की मौत

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज एकबार फिर चिंता की खबर है। देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 5 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं।अभी पढ़ें – Jharkhand: बूढ़ापहाड़ इलाके में 106 लैंड माइंस बरामद, माओवादियों के […]

---खबर नीचे जारी है---

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज एकबार फिर चिंता की खबर है। देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 5 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं।

अभी पढ़ें  Jharkhand: बूढ़ापहाड़ इलाके में 106 लैंड माइंस बरामद, माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 5,379 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के 4,417 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 23 लोगों की मौतें हुई थी कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 962 की तेजी दर्ज की गई है।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 5,379 नए केस सामने आए हैं जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 7,094 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 50 हजार 594 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1742 की गिरावट दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 72 हजार 241 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 38 लाख 93 हजार 590 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 57 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें Weather Update: आज यहां जमकर बरसेंगे बादल, जानें- IMD का अलर्ट

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 213 करोड़ 91 लाख 49 हजार 934 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 18 लाख 81 हजार 319 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 07, 2022 09:11 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola