Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 6 हजार से कम नए केस आए हैं।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 5,910 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 16 लोगों की मौत हुई। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 6,809 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 26 लोगों की मौतें हुई थी कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 899 की कमी दर्ज की गई है।
अभी पढ़ें – झारखंड की सियासत के लिए अहम दिन, सदन में सिद्ध करना होगा सरकार का बहुमत
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 5,910 नए केस सामने आए हैं जबकि 16 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 7,034 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 53 हजार 974 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1140 की गिरावट दर्ज की गई है।
अभी पढ़ें – TMC को लग सकता है झटका, इस वरिष्ठ नेता ने दिए राजनीति से संन्यास के संकेत
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 62 हजार 445 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 38 लाख 80 हजार 464 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 7 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 213 करोड़ 52 लाख 74 हजार 945 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 32 लाख 31 हजार 895 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
चार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
17 mins agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
3 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
5 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
5 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
5 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
6 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
6 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
6 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
6 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines