---विज्ञापन---

झारखंड की सियासत के लिए अहम दिन, सदन में सिद्ध करना होगा सरकार का बहुमत

विवेक चंद्र, रांची: सोमवार का दिन झारखंड की सियासत के लिए काफी अहम दिन माना जा रहा है। निर्वाचन आयोग के फैसले से हेमंत सोरेन की विधायकी पर मंडरा रहे खतरों के बीच झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इस विशेष सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन में […]

विवेक चंद्र, रांची: सोमवार का दिन झारखंड की सियासत के लिए काफी अहम दिन माना जा रहा है। निर्वाचन आयोग के फैसले से हेमंत सोरेन की विधायकी पर मंडरा रहे खतरों के बीच झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इस विशेष सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन में सरकार का बहुमत सिद्ध करेंगे। इसके साथ ही कुछ और अहम फैसले इस बैठक में किए जा सकते हैं।

यूपीए विधायक विशेष विमान से रांची लौटे
विधानसभा के इस विशेष सत्र में शामिल होने के लिए रायपुर गए यूपीए विधायक भी विशेष विमान से रांची लौटा गए हैं। इन विधायकों को रांची के सर्किट हाउस में रखा गया है। देर रात तक मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विधायकों के साथ विशेष सत्र को लेकर विचार-विमर्श करते रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने उनके खिलाफ जाल बिछाया है लेकिन ये सारे जाल कुतरे जाएंगे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें कोरोना के मोर्चे पर राहत, 24 घंटे में आए 6,000 से कम नए केस, 16 की मौत

बीजेपी ने बुलाई विधायकों की बैठक
इधर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भी विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर विधायकों की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। कुल मिलाकर यह विशेष सत्र झारखंड की राज और राजनीतिक दोनो की दिशा तय करेगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 04, 2022 10:18 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola