Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। सोमवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में कमी दर्ज की गई है। इस कमी के बाद देश में आज कोरोना के 2000 के से भी कम नए केस सामने आए हैं।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 1,968 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 3,011 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 28 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 1043 की कमी दर्ज की गई है।
अभी पढ़ें – Delhi Dengue cases: दिल्ली में एक हफ्ते में 412 डेंगू के मामले आए सामने, सितंबर में मिले थे 693 केस
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,968 नए केस सामने आए हैं जबकि 15 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 3,481 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 34 हजार 598 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1528 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 99 हजार 466 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 36 हजार 152 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 716 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.74 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.08 प्रतिशत शामिल है।
अभी पढ़ें – Corona Alert: दिल्ली में कोरोना का खतरा बढ़ा, मास्क हुआ अनिवार्य, नियम तोड़ने पर लगेगा ज़ुर्माना
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 218 करोड़ 80 लाख 50 हजार 600 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 3 लाख 44 हजार 525 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
1 hr agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
2 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
4 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
4 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
4 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
5 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
6 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
6 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
8 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines