Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। आज रविवार के मुकाबले देश में कोरोना के नए मामले में कमी दर्ज की गई है। आज देश में 1400 से कम नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 1,326 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 8 लोगों की जानें गई है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 1,604 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 8 लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 278 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,326 नए केस सामने आए हैं जबकि 8 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 1,723 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 17 हजार 912 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 405 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 53 हजार 592 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 6 हजार 656 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 29 हजार 24 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.77 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.04 प्रतिशत शामिल है। जबकि डेली पाजिटिविटी दर 1.59 फीसदी रहा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ