हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseCorona Update: भारत में फिर बढ़ने लगा करोना, 24 घंटे में कोरोना के आए 283 नए केस

corona update
विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) भारत में धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा है और खत्म होने की कगार पर भी पहुंच गया है। लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से देश में कोरोना के मामले थोड़े बढ़ने लगे हैं। पिछले 9 दिनों से देश में कोरोना के जहां लगातार 150 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। वहीं पिछले तीन दिनों से देश में कोरोना के 200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। लंबे समय बाद ऐसा है जब देश में लगातार तीन दिन 200 से ज्यादा कोरोना के नए मामले समाने आ रहे हैं। इससे पहले देश में 24 घंटे में 100 से भी कम कोरोना के नए मामले सामने आ रहे थे। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 283 नए केस समाने आए हैं।

24 घंटे में कोरोना के 283 नए केस आए

पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना के मामलों में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 283 नए केस सामने आए हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं आई। इससे पहले पिछले दिन गुरुवार को देश में कोरोना के 268 नए मामले आए थे, जबकि उस दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत की नहीं खबर आई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 15 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

और पढ़िए –पूर्वोत्तर में खिला कमल, दिल्ली में जश्न: पीएम मोदी बोले- ‘अब नॉर्थ ईस्ट न दिल्ली से दूर न ही दिल से’, विपक्ष को घेरा

विज्ञापन

भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (3 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 283 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। जबकि इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 187 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2525 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 86 की तेजी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,87,162 हुई 

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 87 हजार 162 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 53 हजार 865 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 772 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

अभी कुल एक्टिव केस- 2525
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 87 हजार 162
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 53 हजार 865
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 772

और पढ़िए –Tripura Politics: माणिक साहा ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola