Corona Update: देश में फिर बढ़े कोरना के केस, 24 घंटे में 3615 नए मामले, 22 की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज भारत थोड़ी चिंता की खबर है। मंगलवार के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज देश में कोरोना के करीब 3600 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 3,615 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के 3,230 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 32 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 385 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अभी पढ़ें – Corona Alert: दिल्ली में कोरोना का खतरा बढ़ा, मास्क हुआ अनिवार्य, नियम तोड़ने पर लगेगा ज़ुर्माना
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 3,615 नए मामले सामने आए और 4,972 लोग ठीक हुए।
सक्रिय मामले: 40,979 pic.twitter.com/pJ1RLLAOqv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2022
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 3,615 नए केस सामने आए हैं जबकि 22 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 4,972 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 40 हजार 979 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1379 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 79 हजार 278 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 9 हजार 525 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 584 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.72 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.09 प्रतिशत शामिल है। संक्रमण दर 1.12 फीसदी दर्ज की गई।
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 217 करोड़ 96 लाख 31 हजार 500 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 13 लाख 87 हजार 533 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: