हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर राहत, 24 घंटे में आए 5747 नए केस, 29 की मौत

विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज थोड़ी राहत की खबर है। शुक्रवार के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में कमी दर्ज की गई है। आज देश में आज कोरोना के 6 हजार से कम नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 5,747 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमण के 6,298 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 23 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 551 की कमी दर्ज की गई है।

अभी पढ़ें – PM Modi Birthday Live: चीतों को कूनो अभ्यारण्य में छोड़ने के बाद पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 5,747 नए केस सामने आए हैं जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 5,618 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 46 हजार 848 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 100 की बोढ़तरी दर्ज की गई है।

अभी पढ़ें – Cheetah in India: नामीबिया से भारत के लिए रवाना हुए आठ चीते, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा भारत में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयासों को मिलेगी ताकत

विज्ञापन

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 28 हजार 595 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 39 लाख 53 हजार 374 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 302 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 216 करोड़ 41 लाख 70 हजार 550 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 23 लाख 92 हजार 530 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola