Corona Update: भारत में फिर डराने लगा कोरोना, 113 दिन बाद आए इतने ज्यादा केस
Edited By Pankaj Mishra

Corona Update
Edited By Pankaj Mishra

Corona Update
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में एकबार फिर खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से थोड़े बढ़ने लगे हैं। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 5 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। पिछले 12 दिनों से देश में कोरोना के 200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 113 दिन बाद ऐसा है जब देश में आज एक दिन में कोरोना के 500 से भी ज्यादा कोरोना के नए मामले समाने आए हैं। इससे पहले देश में 24 घंटे में 100 से भी कम कोरोना के नए मामले सामने आ रहे थे। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 424 नए केस समाने आए हैं।
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 524 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति मौत की खबर है। मौत की ये खबर केरल से आई है। इससे पहले पिछले दिन शनिवार को देश में कोरोना के 456 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान एक व्यक्ति की मौत की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 68 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (12 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 524 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 311 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3618 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 212 की तेजी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों (Corona Update) की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 90 हजार 492 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 56 हजार 093 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 781 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी कुल एक्टिव केस- 3 हजार 618
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 90 हजार 492
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 56 हजार 093
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 781
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: