Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी राहत की खबर है। रविवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही देश में आज कोरोना के 2000 से भी कम नए केस सामने आए हैं।
अभी पढ़ें – Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 2424 नए केस, 15 की मौत
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 1,957 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 8 लोगों की जानें गई है। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 2,424 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 15 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 467 की कमी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,957 नए केस सामने आए हैं जबकि 8 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 2,654 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 27 हजार 374 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 705 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 16 हजार 394 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 63 हजार 151 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 822 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी पढ़ें – Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 2756 नए केस, 21 की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.75 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.06 प्रतिशत शामिल है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.71% है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
51 mins agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
2 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
2 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
3 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
3 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
4 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
4 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
6 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
7 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines