Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 2424 नए केस, 15 की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी राहत की खबर है। रविवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही देश में आज कोरोना के 2500 से कम नए केस सामने आए हैं।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 2,424 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 15 लोगों की जानें गई है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 2,756 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 21 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 332 की कमी दर्ज की गई है।
2,424 new Covid19 cases in India in the last 24 hours; the Active caseload stands at 28,079
— ANI (@ANI) October 10, 2022
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2,424 नए केस सामने आए हैं जबकि 15 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 2,938 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 28 हजार 79 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 514 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 16 हजार 861 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 60 हजार 497 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 814 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: