Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज राहत की खबर है। गुरुवार के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही देश में आज कोरोना के 2000 के से कम नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 1,997 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 9 लोगों की जानें गई है। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण के 2,529 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 12 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 532 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,997 नए केस सामने आए हैं जबकि 9 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 3,917 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 30 हजार 362 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1920 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 6 हजार 460 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 47 हजार 353 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 754 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.74 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.07 प्रतिशत शामिल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ