हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Corona Alert: फिर लौट रहा जानलेवा कोरोना वायरस? आंध्र प्रदेश में संक्रमण से 2 लोगों की मौत, 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Covid-19 Alert: देश में कोरोना फिर पांव पसारने लगा है, क्योंकि इसके मामले फिर से सामने आए हैं। इस बार आंध्र प्रदेश में केस मिले हैं और लोगों की जान भी गई है। वहीं संक्रमितों को आइसोलेट करके इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
देश में करीब 4 साल बाद करोनो के मामले सामने आए हैं।

देश में जानलेवा कोरोना वायरस फिर से दस्तक दे सकता है, इसके संकेत मिले हैं। क्योंकि आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में कोविड-19 के नए मामले मिले हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से 2 लोगों की मौत भी हो गई है। 4 पॉजिटिव मिले संक्रमितों में से 3 संक्रमितों को उनके घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं एक संक्रमित अस्पताल में भर्ती है। कोरोना वैक्सीन लेने के बावजूद लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। कोरोना मामले मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।

Corona New Variant: कोरोना वायरस पर चौंकाने वाला खुलासा, 23 देशों में फैला नया वेरिएंट, जानें भारत में कैसे हैं हालात?

3 मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया

बता दें कि आंध्र प्रदेश में कोरोना वायर से पिछली बार मौत 4 साल पहले हुई थी। उसके बाद अब 9 जुलाई को कडप्पा जिले में 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 3 घर पर आइसोलेट हैं और एक मरीज को कोविड- 19 के खास वार्ड में भर्ती किया गया है। कडप्पा की वायरोलॉजी लैब में RT-PCR टेस्ट हुआ तो चारों संक्रमित मिले। चारों लोगों ने कोविड वैक्सीन की डबल डोज ली थी और एक ने तो बूस्टर डोज भी ली थी, बावजूद इसके चारों संक्रमित हो गए।

विज्ञापन

बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दिया दम

बता दें कि कोरोना से ताजा पहली मौत गत 28 जून को CMC वेल्लोर में हुई, जहां 60 साल के मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को पहले तिरुपति के SVIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत नाजुक होने पर CMC वेल्लोर रेफर किया गया था। यहां RT-PCR टेस्ट में वे कोरोना पॉजिटिव मिले। दूसरी मौत 43 साल के शख्स की हुई है, जिसके छाती के CT स्कैन से कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इन दोनों के संपर्क में आए लोग ट्रेस किए गए तो 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

कोरोना वैक्सीन पर SC का बड़ा फैसला, साइड इफेक्ट को लेकर मुआवजा पॉलिसी बनाने का केंद्र सरकार को आदेश

विज्ञापन

ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमण फैलने का शक

सूत्रों के अनुसार, CMC वेल्लोर में जो मरीज भर्ती था, उसे शुगर थी। किडनी की बीमारी और अन्य बीमारियां भी थीं। पॉजिटिव मरीजों के लक्षण देखने के बाद डॉक्टरों को शक हुआ है कि कोरोना वायरस ओमिक्रॉन वेरिएंट से फैला है। इसलिए मृतकों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग (वेरिएंट पहचानने) के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola