Corona New Variant: कोरोना वायरस पर चौंकाने वाला खुलासा, 23 देशों में फैला नया वेरिएंट, जानें भारत में कैसे हैं हालात?

Corona Virus New Variant: दुनियाभर के 23 देशों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट फैल गया है, जो खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है। हालांकि भारत तक यह नहीं पहुंचा है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Corona Virus
1 / 10

Corona New Variant Cicada: कोरोना वायरस का असर अब खत्म हो गया है, ऐसा सोचने की भूल न करना। क्योंकि वैज्ञानिकों को कोरोना के नए वैरिएंट के बारे में पता चला है, जो तेजी से फैल रहा है। हालांकि इससे अभी तक किसी की मौत होने की खबर नहीं है, लेकिन 23 देशों में इसका संक्रमण फैला हुआ है।

विज्ञापन

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट है 'सिकाडा'

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट है 'सिकाडा'2 / 10

बता दें कि कोरोना के नए वेरिएंट का नाम Cicada है, जिसका साइंटिफिक नेम BA।3।2 है। यह ओमिक्रॉन वेरिएंट का सब-वेरिएंट है। ओमिक्रॉन वेरिएंट ने साल 2021 में आखिर में पूरी दुनिया में हड़कंप मचाया था।

विज्ञापन

कोरोना के नए वेरिएंट 'सिकाडा' पर रिसर्च जारी

कोरोना के नए वेरिएंट 'सिकाडा' पर रिसर्च जारी3 / 10

बता दें कि कोरोना का नया वेरिएंट काफी अलग है, क्योंकि इसमें म्यूटेशन की संख्या असामान्य रूप से ज्यादा है। इसमें 70 से 75 म्यूटेशन मिले हैं। वहीं इसका पहले संक्रमण का असर है, लेकिन भविष्य में यह कितना खतरनाक होगा, इस पर वैज्ञानिकों की रिसर्च जारी है।

कोरोना का नया वेरिएंट इन 23 देशों में फैला

कोरोना का नया वेरिएंट इन 23 देशों में फैला4 / 10

बता दें कि नवंबर 2024 से फरवरी 2026 तक कोरोना का नया वेरिएंट Cicada अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, मोजाम्बिक, नीदरलैंड, जर्मनी, डेनमार्क, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, इटली, बेल्जियम, आयरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, कनाडा, चीन, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, जापान, न्यूजीलैंड, लक्जमबर्ग, स्लोनवेनिया, चेकिया (चेक रिपब्लिक) में फैला है।

विज्ञापन

कोरोना के नए वेरिएंट का भारत पर असर

कोरोना के नए वेरिएंट का भारत पर असर5 / 10

चर्चा है कि कोरोना के नए वैरिएंट का असर भारत पर भी हो सकता है, लेकिन कब और कितना? इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन फिलहाल भारत में स्थिति नियंत्रित है। भारत की जीनोम सीक्वेंसिंग संस्था INSACOG के अनुसार, देश में फिलहाल ओमिक्रॉन वेरिएंट के म्यूटेडेट वेरिएंट XFG वेरिएंट के 163 मरीज हैं, जो खतरे से बाहर हैं, लेकिन इंटरनेशनल पैसेंजर्स के जरिए नए वेरिएंट Cicada के प्रसार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

अमेरिका के 29 राज्यों में फैला नया वेरिएंट

अमेरिका के 29 राज्यों में फैला नया वेरिएंट6 / 10

बता दें कि कोरोना वायरस का नया वेरिएंट अमेरिका के 29 राज्यों में फैला हुआ है। अमेरिका में जून 2025 में इसका पहला मरीज मिला था। अमेरिका में सीवेज के पानी में इसके संक्रामक मिल रहे हैं। यहीं से नए वेरिएंट की वैश्विक यात्रा शुरू हुई थी। जब से अब तक यह 23 देशों में फैल चुका है।

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में मिला था नया वेरिएंट

दक्षिण अफ्रीका में मिला था नया वेरिएंट 7 / 10

बता दें कि कोरोना का नया वेरिएंट नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका में मिला था। वहां के वैज्ञानिकों को इसके स्पाइक प्रोटीन में 70 से 75 म्यूटेशन मिले थे। स्पाइक प्रोटीन ही वायरस को शरीर की नसों में घुसने में वायरस की मदद करता है।

कोरोना का नया वेरिएंट कितना खतरनाक?

कोरोना का नया वेरिएंट कितना खतरनाक?8 / 10

कोरोना का नया वेरिएंट कितना खतरनाक है, अभी तक इसके सबूत नहीं मिले हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन JN।1 के सब-वेरिएंट के लिए बनी है। नया वेरिएंट इस वैक्सीन के लिए अजनबी है। ऐसे में अगर संक्रमण भारत तक पहुंचा तो यह तेजी से फैल सकता है। खासकर उन लोगों में जल्दी फैलेगा, जो फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन

सीवेज के पानी में मिला नया वेरिएंट 'सिकाडा'

सीवेज के पानी में मिला नया वेरिएंट 'सिकाडा'9 / 10

वैज्ञानिकों ने कोरोना के नए वेरिएंट को पहचानने के लिए वेस्टवॉटर मॉनिटरिंग यानी सीवेज के पानी की जांच की। गंदे पानी के सैंपल टेस्ट किए गए तो उसमें Cicada वेरिएंट के निशान मिले।

कोरोना के नए वेरिएंट से कैसे करें अपना बचाव?

कोरोना के नए वेरिएंट से कैसे करें अपना बचाव?10 / 10

कोरोना के नए वेरिएंट से बचने के लिए अमेरिका के डॉक्टर 4 सुझाव देते हैं। बार-बार हाथ धोएं। तबियत खराब हो तो बाहर न निकलें। खुली हवा में ज्यादातर सम बिताएं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने बचें। किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर से रेगुलर चेकअप कराते रहें। सतर्कता ही बचाव का एकमात्र उपाय है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन