Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 4435 नए केस, संक्रमितों की संख्या 23000 के पार
Edited By Pankaj Mishra

File Photo
Edited By Pankaj Mishra

File Photo
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से एकबार फिर से खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 8 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 4435 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 11 लोगों की मौत की खबर है। महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा 4 लोगों की मौत हुई है. वहीं, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पुडुचेरी और कर्नाटक में 1-1 व्यक्ति की जान गई है। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 3038 नए केस सामने आए थे जबकि 7 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामले में 1397 की तेजी दर्ज की गई है जो कल के मुकाबले 46 फीसदी ज्यादा है।
और पढ़िए – India Corona Update : भारत में खतरनाक होता जा रहा कोरोना! 7 महीने बाद फिर एक्टिव केस 40,000 के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (5 April 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 4435 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 11 व्यक्तियों की मौत की खबर है। 25 सितंबर 2022 के बाद से यह पहली बार है जब एक दिन में कोरोना के इतने मामले सामने आए हैं। 25 सितंबर 2022 को एक दिन में कोरोना के 4,777 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद से कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट ही दर्ज की जा रही थी।
वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 2508 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या उछलकर 23,000 के पार पहुंच गई है। आज देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 23,091 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1912 की तेजी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 33 हजार 719 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 79 हजार 712 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 916 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 3.38 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 2.24 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.05 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: