Corona Update: भारत में फिर से डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में आए 3000 से भी ज्यादा केस
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से एकबार फिर से खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 7 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि आज देश में 3000 से ज्यादा नए केस समाने आए हैं। तकरीबन 6 महीने बाद ऐसा हुआ है जब देश में एक दिन में 3000 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इससे पहले पिछले साल 2 अक्टूबर को देश में 24 घंटे में कोरोना के 3,375 नए मामले सामने आए थे।
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में बड़ी उछाल दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 3016 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 14 लोगों की मौत की खबर है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली मे 2 और हिमाचल प्रदेश एक व्यक्ति कि कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है। जबकि केरल में कोरोना के कारण मौत के आंकड़े में 8 की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले पिछले दिन बुधवार को देश में कोरोना के 2151 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान 7 लोगों की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 1606 ज्यादा नए केस सामने आए हैं। यानी 24 घंटे में देश में कोरोना के मामले में 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (30 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 3016 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 14 व्यक्तियों की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 1396 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या उछलकर 13,509 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1606 की तेजी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 12 हजार 692 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 68 हजार 321 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 862 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी कुल एक्टिव केस- 13 हजार 509
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 47 लाख 12 हजार 692
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 68 हजार 321
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 862
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 2.73 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 1.71 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.78 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.03 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: