हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एडवांस बुकिंग के बाद नहीं दिया था रूम, अब OYO को देने पड़ेंगे 16 लाख, जानें क्या है पूरा मामला

याची का आरोप था कि उन्हें एक गेस्ट हाउस का कमरा बुक करने के लिए मजबूर किया गया। उस गेस्ट हाउस में उन्हें पर्याप्त सुविधा नहीं दी गई।

विज्ञापन
OYO

Consumer court orders OYO and guest house to pay ₹16 lakh: तमिलनाडु में डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर फोरम ने OYO और एक गेस्ट हाउस पर 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल, याची का आरोप था कि एडवांस बुकिंग के बाद भी OYO ने उन्हें कमरा नहीं दिया। इसके बाद उन्हें एक गेस्ट हाउस में कमरा बुक करने के लिए मजबूर किया गया, जहां उन्हें संतोषजनक सुविधा नहीं मिली।

होटल ने ऑन लाइन बुकिंग को नहीं किया था स्वीकार

जानकारी के अनुसार ये मामला साल 2022 का है। याचिकाकर्ता अपनी बहन के साथ Kovilpatti से Chennai गए थे। याची की बहन यहां All India Law Entrance Test (AILET) का एग्जाम देने गई थी। शिकायकर्ता का आरोप था कि उसने चेन्नई में OYO के जरिए 3 दिन के लिए एक होटल का कमरा बुक करवाया था। लेकिन जब वह होटल पहुंचे तो होटल प्रबंधक ने उनकी ऑन लाइन बुकिंग स्वीकार नहीं की और न ही कोई और वैकल्पिक व्यवस्था की।

ये भी पढ़ें: ‘पूर्व जन्म में तुम मेरी गर्लफ्रेंड थीं’, यह कहकर योगा टीचर ने किया NRI महिला से रेप, FIR दर्ज

विज्ञापन

OYO और गेस्ट हाउस दोनों को मिलकर देना होगा जुर्माना

याची का आरोप था कि उन्हें एक गेस्ट हाउस का कमरा बुक करने के लिए मजबूर किया गया। उस गेस्ट हाउस में उन्हें पर्याप्त सुविधा नहीं दी गई, जिसकी वजह से उनकी बहन परीक्षा में पास नहीं हो सकी और उसका National Law University (NLU) में एडमिशन का सपना टूट गया। जानकारी के अनुसार फोरम के अध्यक्ष ए थिरुनीला प्रसाद और सदस्य एन नामचिवयम और ए शंकर ने ये आदेश दिया है। आदेश में गेस्ट हाउस और OYO को संयुक्त रूप से जुर्माने की 16 लाख की रकम देने काे कहा गया है।

ये भी पढ़ें: Video : प्रियंका की ताकत बढ़ाने में जुटे राहुल गांधी, वायनाड के लिए बनाया नया ‘चुनावी प्लान’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दिल्ली से देहरादून बस ढाई घंटे में! Delhi-Dehradun Expressway के शुरू होने की डीटेल आई सामने

संबंधित खबरें

Tags:
OYO

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola