बंगाल पंचायत चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, भाजपा के चार कार्यकर्ताओं को मारी गोली

West Bengal, Congress worker killed, Bengal BJP workers injured, Bengal news, Bengal panchayat election, WB panchayat election, TMC, Trinamool Congress

प्रतीकात्मक तस्वीर।

विज्ञापन

Bengal Panchayat Election: बंगाल पंचायत चुनाव से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई, जबकि फायरिंग कर चार भाजपा कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का मामला मुर्शिदाबाद जिले का है जबकि फायरिंग की घटना कूच बिहार जिले की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुर्शिदाबाद में रानीनगर इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ता अरविंद मंडल की हत्या कर दी गई। वह पंचायत चुनाव में पार्टी उम्मीदवार हृदय मंडल के भाई थे। यह घटना तब हुई जब राज्यपाल सीवी आनंद बोस शुक्रवार को जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले हैं।

Advertisment

कांग्रेस ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया हत्या का आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने पीट-पीटकर अरविंद मंडल की हत्या कर दी। वहीं, टीएमसी ने आरोपों का खंडन किया है। मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के बाद जिले में पंचायत चुनाव के दौरान मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अब तक राज्य में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर, कल रात कूच बिहार के दिनहाटा इलाके में चार भाजपा कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई, जब उनके टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उन पर देशी बम फेंके और गोलियां चलाईं।

विज्ञापन

घायलों की पहचान मिलन बर्मन, चंद्रा बर्मन, अर्जुन बर्मन और हीरो बर्मन के रूप में हुई। इन सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्यपाल आज मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

इस बीच राज्यपाल मुर्शिदाबाद के कुछ इलाकों का दौरा करेंगे, जो राजनीतिक हिंसा से प्रभावित हैं। वे पहले दक्षिण 24 परगना के भांगर, कैनिंग और बसंती और कूच बिहार का दौरा कर चुके हैं, जहां राजनीतिक दलों के बीच झड़पें हुई थीं।

विज्ञापन

बता दें कि पंचायत चुनाव 8 जुलाई (शनिवार) को होने वाले हैं। गुरुवार को चुनाव प्रचार ख़त्म हो गया था। राज्य के करीब 5.67 करोड़ लोग पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण चुनावों के लिए लगभग 65,000 सक्रिय केंद्रीय पुलिस कर्मी और 70,000 राज्य पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ