Congress lashed out on Mamata Banerjee in West Bengal : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं विपक्षी INDIA गठबंधन में दरार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस पर ही हमला बोल दिया। सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच बात बन नहीं रही है और कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इसे लेकर टीएमसी जिम्मेदार है। कांग्रेस ने यह तक कह दिया कि हमें ममता बनर्जी की दया की जरूरत नहीं है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इसे लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने राज्य में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर बनर्जी के इरादों पर शक जताया। उन्होंने मुर्शिदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता के उस कथित ऑफर का मजाक उड़ाया जिसमें राज्य की 42 में से कांग्रेस को दो सीटें देने की बात कही जा रही है।
‘ममता को कांग्रेस की जरूरत है हमें उनकी नहीं’
चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी का असली चेहरा सामने आ गया है। टीमसी कह रही है कि वह बंगाल में हमें दो सीटें देने के लिए तैयार है। मगर इन दोनों की सीटों पर पहले ही कांग्रेस के सांसद हैं। हमने ये सीटें टीएमसी और भाजपा को हराकर जीती थीं। ऐसे में सीट बंटवारे को लेकर ममता बनर्जी पर भरोसा कौन करेगा? उन्होंने कहा कि जीतने के लिए ममता को कांग्रेस की जरूरत है, हमें उनकी नहीं।
‘कांग्रेस बंगाल में अकेले भी लड़ सकती है चुनाव’
कांग्रेस नेता ने कहा कि हम राज्य में अकेले चुनाव लड़ने में और पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतने में समर्थ हैं। हमें ममता बनर्जी की दया की जरूरत नहीं है। अगर उन दोनों सीटों पर टीएमसी अपने प्रत्याशी भी उतारती है तो भी हम वहां जीत दर्ज करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्रीय दलों और कांग्रेस के बीच सहमति किसी भी तरह से नहीं बन पा रही है जिसका फायदा भाजपा को होना तय माना जा रहा है। ऐसा सिर्फ बंगाल में नहीं बल्कि कई राज्यों मे हो रहा है।
ये भी पढ़ें: विपक्षी गठबंधन को मजबूत कर सकता है यह फॉर्मूला
ये भी पढ़ें: PM मोदी के रामेश्वरम से चुनाव लड़ने की अटकलें
ये भी पढ़ें: देखिए लक्षद्वीप में आनंद उठाते पीएम मोदी की तस्वीरें
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
13 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines