स्नॉर्कलिंग की, बीच पर टहले; देखिए लक्षद्वीप में आनंद उठाते पीएम मोदी की तस्वीरें

PM Narendra Modi in Lakshadweep : लक्षद्वीप में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद भी लिया। देखिए तस्वीरें…

PM Narendra Modi in Lakshadweep

PM Narendra Modi in Lakshadweep : लक्षद्वीप के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें उनका अलग ही रूप नजर आ रहा है। उन्होंने यहां स्नॉर्कलिंग की और सुबह के समय बीच पर टहले। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने 1150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

यात्रा से वापस आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप की तस्वीरें साझा कीं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में उन्होंने स्नॉर्कलिंग करने का जिक्र करते हुए अपने अनुभव को शानदार बताया। उन्होंने यह भी कहा कि एडवेंचर के शौकीन लोगों की लिस्ट में लक्षद्वीप का नाम जरूर होना चाहिए।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने पानी के अंदर की तस्वीरें भी पोस्ट कीं जिनमें समुद्री जीवन को देखा जा सकता है। उन्होंने ये तस्वीरें स्नॉर्कलिंग करने के दौरान खींची थीं।

विज्ञापन

इसके साथ ही सुबह के समय उन्होंने बीच पर वॉक का लुत्फ भी लिया। खूबसूरत बीच पर समय बिताने को उन्होंने बेहतरीन बताया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने यहां के स्थानीय लोगों से बातचीत भी की थी।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि लक्षद्वीप की यात्रा बेहद खूबसूरत थी। इस दौरान मैंने काफी कुछ सीखा। उन्होंने अपने स्वागत के लिए यहां के लोगों को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप केवल कुछ द्वीपों का समूह भर नहीं है। यह परंपराओं और यहां के लोगों की आत्मशक्ति की विरासत है जो समय से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ