Assam Assembly Elections 2026: असम में चुनाव से पहले बड़ी हलचल मची है। कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रद्युत बोरदोलोई ने बीते दिन इस्तीफा दिया था। अब प्रद्युत बोरदोलोई ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बीजेपी जल्द ही उन्हें सीट से प्रत्याशी बना सकती है। चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह बड़े झटके के रूप में माना जा रहा है।

असम में विधान सभा चुनावों का ऐलान हो चुका है। 9 अप्रैल को राज्य में चुनाव होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही राजनीतिक दलों में भी उठापटक शुरू हो गया है। चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और नागांव सीट से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बोरदोलोई को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

---विज्ञापन---

खबर अपडेट की जा रही है...

---विज्ञापन---