Congress Reshuffle : दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में बड़े स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल किया गया। जहां छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पंजाब का महासचिव नियुक्त किया तो वहीं अजय लल्लू को ओडिशा के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। आइए जानते हैं कि किसे कहां का मिला जिम्मा?
कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को कई राज्यों के महासचिवों और प्रभारियों के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने दो नेताओं को महासचिव और 9 नेताओं को राज्यों के प्रभारी नियुक्त किए। कांग्रेस की ओर से भूपेश बघेल पंजाब के और सैयद नसीर हुसैन जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के महासचिव बनाए गए हैं।
यह भी पढे़ं : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल पर बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार
ओडिशा के प्रभारी बने अजय लल्लू
पार्टी ने अजय कुमार लल्लू को ओडिशा का प्रभारी बनाया है, जबकि हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश और के राजू को बतौर प्रभारी झारखंड का जिम्मा सौंपा गया है। मीनाक्षी नटराजन तेलंगाना और बीके हरिप्रसाद हरियाणा के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही रजनी पाटिल हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी संभालेंगी।
यह भी पढे़ं : Mahadev Satta App केस में फंसे भूपेश बघेल, पूर्व CM समेत 21 पर FIR, जानें क्या लगे आरोप?
कृष्णा अलावरु को मिला बिहार का जिम्मा
गिरीश चोडानकर को तमिलनाडु और पुडुचेरी का जिम्मा है, जबकि सप्तगिरि शंकर उल्का मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड के प्रभारी बनाए गए हैं। इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे लेकर कांग्रेस ने कृष्णा अलावरु को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया है।
जानें कांग्रेस में क्या हुआ फेरबदल?
पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए नए प्रभारियों में से अधिकांश संगठनात्मक अनुभव वाले वरिष्ठ नेता हैं। विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस में यह फेरबदल किया गया है। पहले हरियाणा एवं महाराष्ट्र और अब दिल्ली में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
45 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
50 mins agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
1 hr agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
11 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
13 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines