हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'सरकार ने मान ली थी उनकी मांग, लेकिन…', धरना दे रहे राहुल गांधी से मिलने क्यों गए थे जितेंद्र सिंह?

कांग्रेस पार्टी का यह प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर है. इस दौरान कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. कांग्रेस के धरने के बाद पीएम आवास के पास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के कई बड़े नेता मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. कांग्रेस पार्टी का यह प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर है. इस दौरान कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. कांग्रेस के धरने के बाद पीएम आवास के पास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.

इसी बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे. मंत्री का कहना है कि उन्होंने राहुल गांधी से धरना खत्म करने की अपील की थी. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबी पोस्ट में राहुल गांधी से इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें : ‘हमारे धरने में शामिल हों…’, PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी की अपील- छात्रों पर हमला, हर परिवार पर हमला

विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि सरकार ने मुझे और मेरे साथ केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करने के लिए भेजा था. राहुल गांधी ने मांग रखी कि अगर सरकार संसद में नीट और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए मान जाती है, तो वह अपना धरना तुरंत खत्म कर देंगे. कुछ ही पलों में सरकार के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति लेने के बाद, राहुल गांधी को यह आश्वसान दिया गया कि उनकी मांग को मान लिया गया है और सरकार NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने को तैयार है.

मंत्री ने आगे बताया कि राहुल गांधी जी को जब यह सूचना पहुंचाई गई तो उन्होंने कहा कि वह इतने पर ही नहीं मानेंगे. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का भी आश्वसान चाहा. उन्होंने कहा कि अब मेरी दो मांगे हैं… संसद में चर्चा एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा. जब उन्हें याद दिलाया गया कि पहले उन्होंने केवल चर्चा की ही मांग की थी, तब उन्होंने कहा कि अब मेरी मांगें बदल गयी हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : PM हाउस के बाहर कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी को मनाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

‘मेरी मर्जी कहीं भी बैठूं’

जितेंद्र सिंह ने साथ ही लिखा है कि जब राहुल गांधी को समझाने की कोशिश की गई कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता को इतनी जल्दी अपनी बात से मुकर जाना शोभा नहीं देता, तो उन्होंने कहा कि यह उनकी मर्जी है. जब गृह सचिव ने यह समझाने की कोशिश की कि यह जगह धरने के लिए सही नहीं है तो उन्होंने कहा कि ये भी उनकी मर्जी है वे जहां बैठें.

विज्ञापन

राहुल गांधी की अपील

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से धरने में ज्यादा से ज्यादा शामिल होने की अपील की थी. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, ‘छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है. प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे – नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं. मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए – प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों. भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola