'अमेरिका से रिश्ते महत्वपूर्ण, टैरिफ सिर्फ एक मुद्दा', समिति की बैठक के बाद क्या बोले शशि थरूर?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसद की विदेश मामलों की समिति की बैठक आयोजित की गई है। इस दौरान शशि थरूर ने साफ शब्दों में कहा कि ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गया 25% टैरिफ स्वीकार नहीं है।

shashi tharoor, Donald Trump Tariff, Tariff

कांग्रेस सांसद शशि थरूर

विज्ञापन

ट्रंप के 25% टैरिफ को लेकर सोमवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसद की विदेश मामलों की समिति की बैठक आयोजित की गई है। इस दौरान शशि थरूर ने साफ शब्दों में कहा कि ट्रंप द्वारा भारत पर लगाया गया 25% टैरिफ स्वीकार नहीं है। भारत को अमेरिका से बात कर इस टैरिफ को कम कराना चाहिए। बैठक के बाद थरूर ने कहा कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है तो इससे अमेरिका को क्या परेशानी है? भारत इस पर भी अमेरिका से बात करे। टैरिफ के मसले को जल्द से जल्द हल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका से रिश्ते महत्वपूर्ण है टैरिफ सिर्फ एक मुद्दा है।

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर कही बड़ी बात

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर कहा कि 25 अगस्त को अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल अगले स्तर की वार्ता के लिए आने वाला था। अभी तक उन्होंने इसमें किसी बदलाव के बारे में कुछ नहीं कहा है। इस पर बात की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बात करने पर हर समस्या हल हो जाती है। अगर बात की जाए तो इस समस्या का हल भी निकल आएगा।

Advertisment

असीम मुनीर पर भी दी राय

शशि थरूर ने असीम मुनीर पर भी अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है। हां ये जरूर है कि हमारे मित्र देश की धरती से भारत के खिलाफ इस तरह की बात करना गलत है। अमेरिका को असीम मुनीर के दिए बयान को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

ट्रंप और पुतिन की बैठक पर सबकी नजर

15 अगस्त को अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच बैठक होनी है। इस बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के शामिल होने की भी चर्चा है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद ही यूक्रेन का भविष्य में क्या होगा? इसका फैसला होगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ