Asim Munir: भारत की खिल्ली उड़ाने पर खुद ट्रोल हुए असीम मुनीर, पाकिस्तान को डंप ट्रक बता बुरे फंसे

Asim Munir: पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष असीम मुनीर ऑपरेशन सिंदूर के बाद से कई बार ट्रोलिंग का सामना कर चुके हैं। एक बार फिर वो पाकिस्तान की बढ़ाई करने के चक्कर में बुरे फंस गए हैं। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स असीम मुनीर को ट्रोल कर रहे हैं।

Pakistan economy

Photo Credit- X

Asim Munir: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान अपनी हार को छुपाने के लिए नए-नए बयान दे रहा है। जीत दिखाने के लिए कभी पड़ोसी देश ने असीम मुनीर को तुरंत सेनाध्यक्ष बना दिया गया। वह इस फैसले से ये बताने की कोशिश कर रहा है कि भारत के खिलाफ हमें कामयाबी मिली है। हालांकि, हर बार पाकिस्तान अपने ही किए में फंस जाता है। हाल ही में असीम मुनीर अमेरिका पहुंचे, जहां पर उन्होंने अपने संबोधन में भारत का मजाक उड़ाने की नाकाम कोशिश की। उन्होंने भारत की तुलना मर्सिडीज से और पाकिस्तान की तुलना डंप ट्रक से कर दी। फिर क्या था, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन

क्या बोलकर फंस गए मुनीर?

जनरल असीम मुनीर फ्लोरिडा के टैम्पा में एक पाकिस्तानी सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां पर उन्होंने पाकिस्तान की बढ़ाई करने के लिए भारत की तुलना मर्सिडीज से कर दी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर ने कहा कि ‘भारत के हाईवे पर चमकती हुई मर्सिडीज चल रही हैं। वहीं, पाकिस्तान बजरी से भरा डंप ट्रक है।’ उन्होंने आगे सवाल करते हुए कहा कि ‘अगर ट्रक कार से टकरा जाता है, तो इसमें ज्यादा नुकसान किसका है?

विज्ञापन

असीम मुनीर ने भारत पाकिस्तान के संघर्ष में जीत को लेकर कहा कि ‘अगर आप किसी पाकिस्तानी से पूछेंगे कि आप हारे हैं या जीते हैं, तो उनका कहना होगा कि हमारा चीफ फील्ड मार्शल बन गया है, हम जीते होंगे, इसीलिए वह फील्ड मार्शल बना है।’

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल

इसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मुनीर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स मुनीर की फोटो और उनकी कही बातों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान का फील्ड मार्शल अपने ही देश की बेइज्जती करा रहा है। कोई कैसे ऐसा कर सकता है। यूजर्स असीम मुनीर को एक असफल सेनाध्यक्ष बता रहे हैं। असीम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ