Rashid Alvi on Asaduddin Owaisi Challenge Rahul Gandhi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। ओवैसी की इस चुनौती पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। राहुल गांधी को चुनौती देने पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा- ओवैसी को अपने बारे में गलतफहमी है। अगर राहुल गांधी हैदराबाद से चुनाव लड़ते हैं, तो ओवैसी को अपनी जमानत बचाना मुश्किल हो जाएगा। कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाने जा रही है।” अल्वी ने आगे कहा- मैं हैदराबाद से दो बार राज्यसभा सांसद रहा हूं। वहां की राजनीति, हालात और लोगों की विचारधारा अच्छी तरह समझता हूं।
खुदा को इस तरह के बयान अच्छे नहीं लगते
राहुल गांधी जब हाल ही हैदराबाद गए थे तो रैली में लाखों की तादाद में लोग पहुंचे थे। इसलिए औवेसी को गुरूर नहीं दिखाना चाहिए। मुझे ताज्जुब है कि वे अपने आपको मजहबी आदमी बताते हैं और इस तरह के बयान देते हैं। खुदा को इस तरह के बयान अच्छे नहीं लगते, जनता को तो छोड़ ही दीजिए। उन्हें लगता है कि राहुल गांधी वहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे, इसलिए वो सीना ठोक रहे हैं। जिस दिन उन्हें पता चलेगा कि राहुल गांधी हैदराबाद से चुनाव लड़ रहे हैं, तो उनकी सीने की ठुकाई खत्म हो जाएगी।
हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती
हैदराबाद में आयोजित जनसभा में ओवैसी ने कहा था कि मैं राहुल गांधी को वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहा हूं। आप बड़े-बड़े बयान देते रहते हैं, मैदान में आएं और मेरे खिलाफ लड़कर दिखाएं। कांग्रेस के लोग बहुत कुछ कहेंगे।” कुछ भी हो, लेकिन मैं तैयार हूं। ओवैसी ने ये भी आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में सचिवालय की मस्जिद और बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया था।”
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले NDA को बड़ा झटका, AIADMK ने लिया गठबंधन से अलग होने का फैसला
संबंधित खबरें
PM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
1 hr ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
1 hr ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
4 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
5 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
6 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
7 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में कल आएगा कोर्ट का फैसला
7 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
14 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
16 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines