लोकसभा चुनाव से पहले NDA को बड़ा झटका, AIADMK ने लिया गठबंधन से अलग होने का फैसला

AIADMK Left NDA Alliance big blow for bjp alliance before 2024 Loksabha elections

AIADMK Left NDA Alliance big blow for bjp alliance before 2024 Loksabha elections

विज्ञापन

AIADMK Left NDA: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बड़ा झटका लगा है। AIADMK Left NDA: ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने सर्वसम्मति से बीजेपी और एनडीए से सभी रिश्ते तोड़ने का प्रस्ताव पारित किया।

बीजेपी के राज्य नेतृत्व पर लगाया आरोप 

अन्नाद्रमुक नेता केपी मुनुस्वामी ने कहा- “बीजेपी का राज्य नेतृत्व पिछले एक साल से हमारे पूर्व नेताओं, हमारे महासचिव ईपीएस के पलानीस्वामी और हमारे कार्यकर्ताओं के बारे में लगातार अनावश्यक टिप्पणियां कर रहा है। आज की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि एआईएडीएमके के भाजपा और एनडीए गठबंधन के साथ सभी संबंध खत्म हो जाएंगे।”

विज्ञापन

जानबूझकर हमला करने का आरोप

 

मुनुस्वामी ने आरोप लगाया कि राज्य भाजपा जानबूझकर पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता और अन्नादुरई पर हमला कर रही है। मुनुस्वामी के अनुसार, “एनडीए गठबंधन में बीजेपी का राज्य नेतृत्व जानबूझकर एआईएडीएमके पार्टी, पूर्व सीएम और नेताओं अन्नादुराई और जयललिता पर हमला कर रहा है। बीजेपी के राज्य नेतृत्व ने 20 अगस्त को मदुरै में आयोजित एआईएडीएमके सम्मेलन की भी आलोचना की। इससे एआईएडीएमके के कैडर आहत हैं।”

विज्ञापन

लगाए जा रहे थे कयास 

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से अन्नाद्रमुक और भाजपा के बीच रिश्ते खराब चल रहे थे। कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी गठबंधन से अलग हो सकती है। अन्नाद्रमुक और भाजपा अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को घेरते हुए नजर आए थे। अन्नाद्रमुक ने 18 सितंबर को घोषणा की थी कि भाजपा अब उनकी सहयोगी नहीं है। आरोप लगाया गया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ‘गठबंधन धर्म’ की सीमा पार कर रहे हैं। अन्नाद्रमुक नेताओं ने अन्नादुरई और पेरियार पर की गई टिप्पणी के लिए भी कड़ी आलोचना की। जानकारी के अनुसार, एआईएडीएमके के जिला सचिवों, संसद सदस्यों, पार्टी सचिवों, और विधानसभा सदस्यों ने सोमवार को चेन्नई में पार्टी मुख्यालय में मीटिंग की। जहां गठबंधन से अलग होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया।

विज्ञापन

इससे पहले 22 सितंबर को अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता थंगमणि, सीवी शनमुगम, थंबीदुरई, एसपी वेलुमणि, केपी मुनुसामी ने दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी। हालांकि तब दोनों पक्षों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने बताया था कि दिल्ली में हुई ये बैठक सार्थक नहीं रही।

सिर्फ 1 सीट मिली

2019 के लोकसभा और 2021 के विधानसभा चुनावों सहित अन्नाद्रमुक को चुनावों में भाजपा गठबंधन के साथ हार का सामना करना पड़ा। एआईएडीएमके ने 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में सिर्फ 75 सीटें जीतीं। उससे पहले पांच साल पहले 136 सीटों पर कब्जा जमाया था। डीएमके-कांग्रेस गठबंधन ने उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके को हार का सामना करना पड़ा था उसे 37 में से सिर्फ 1 सीट मिली, जबकि डीएमके 0 से 39 सीटों पर पहुंच गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ