हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भारत जोड़ो यात्रा' में तिरंगा लेकर चल रहे कांग्रेस नेता का हुआ निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पांडे का हार्ट अटैक से निधन हो गया। कांग्रेस की ये यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र से गुजर रही है। पांडे के निधन की जानकारी के बाद राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि पांडे कांग्रेस के सेवा दल के महासचिव थे। कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पांडे मार्च के दौरान गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, “उन्हें एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”

अभी पढ़ें – Gujarat Election 2022: ‘प्रजा विजय पक्ष’ नाम से डीजी बंजारा ने बनाई पार्टी, बोले- लोहा ही लोहे को काट सकता है

विज्ञापन

 

राज्यसभा सदस्य ने कहा, “वह एक कट्टर कांग्रेसी थे और नागपुर में आरएसएस नेताओं को कड़ी टक्कर देते थे।” भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांडे के चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

अभी पढ़ें – कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम का भाजपा पर तंज, बोले- मोरबी हादसे ने गुजरात को शर्मसार किया

विज्ञापन

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुखद है। मैं उनके प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि आज यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola