---विज्ञापन---

देश angle-right

अटलजी की कविता…स्मृति ईरानी की आवाज… कांग्रेस को क्यों डिलीट करना पड़ा ‘न्याय यात्रा’ का प्रोमो वीडियो?

Congress Delete Nyay Yatra Promo Video: कांग्रेस मणिपुर से गुजरात तक न्याय यात्रा निकालने जा रही है। इससे पहले पार्टी यात्रा की तैयारियों में जुटी है। सोशल मीडिया पर यात्रा के प्रचार प्रचार के लिए प्रोमो वीडियो चलाए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Congress Delete Nyay Yatra Promo Video: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी है। केंद्र की सता में वापसी की कोशिशों में जुटी कांग्रेस अब तक राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल चुकी हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी उनकी अगुवाई में एक और यात्रा निकालने जा रही है। इस यात्रा का नाम भारत न्याय यात्रा है।

यह भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव के लिए कितने तैयार हैं राहुल गांधी और कांग्रेस?

---विज्ञापन---

इसकी तैयारियों के क्रम में कांग्रेस ने एक प्रोमो वीडियो बनाया। इस वीडियो में जो शब्द थे वो पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के थे वहीं उसको आवाज देने का काम केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया था। स्मृति ईरानी ने 2016 में लोकसभा में एक भाषण के दौरान पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की इस कविता का जिक्र किया था।

---विज्ञापन---

कांग्रेस पार्टी को जब इस गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने आनन-फानन में इस वीडियो को डिलीट कर दिया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर भी किया था। जब वीडियो को लेकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू की तो कांग्रेस को अपनी गलती का अहसास हुआ और आनन-फानन में वीडियो डिलीट किया गया।

वीडियो में शब्द अटल जी के और आवाज स्मृति की

वीडियो में स्मृति ईरानी की आवाज को शामिल किया गया था। जिसमें वे कह रही हैं कि ‘हम जिएंगे तो भारत मां के लिए, मरेंगे तो भारत मां के लिए और मरने के बाद गंगाजल में बहती हमारी अस्थियों को कोई कान लगाकर सुनेगा तो उसमें से एक ही आवाज आएगी भारत माता की जय-भारत माता की जय’। जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने इस प्रोमो वीडियो के शब्दों और आवाज पर गौर नहीं किया ऐसे में जब उन्हें गलती का अहसास हुआ तो बाद में वीडियो डिलीट कर दिया गया।

First published on: Dec 30, 2023 11:28 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola