Congress Candidates List For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव में पूरी तरह से एक्टिव हो गई हैं। दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की 9वीं लिस्ट जारी की। आइए जानते हैं कि लिस्ट में किस-किस का नाम है? कांग्रेस ने अबतक 211 उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान और कर्नाटक में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने कर्नाटक की तीन सीटों और राजस्थान की 2 सीटों के लिए लिस्ट जारी की है। पार्टी ने भी राजस्थान की भीलवाड़ा से उम्मीदवार बदल दिया। पूर्व विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी अब भीलवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर को चुनावी मैदान में उतारा गया था, लेकिन अब उन्हें राजसमंद शिफ्ट कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : लालू यादव की राह पर चल पड़े बाहुबली, पत्नियों को बनाया उम्मीदवार, जानें कौन-कौन हैं चुनावी मैदान में
राजसमंद से दामोदर गुर्जर लड़ेंगे चुनाव
दामोदर गुर्जर राजस्थान की राजसमंद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने सुदर्शन सिंह रावत को राजसमंद से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने टिकट लौटा दिया। इस वजह से कांग्रेस ने उम्मीदवार बदलने का फैसला लिया। पार्टी ने कर्नाटक की बेल्लारी से ई तुकाराम, चामराजनगर से सुनील बोस और चिक्कबल्लापुर से रक्षा रमैया को टिकट दिया है।
यह भी पढ़ें : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
देखें कांग्रेस की पूरी लिस्ट
बेल्लारी (कर्नाटक) : ई तुकाराम
चामराजनगर (कर्नाटक) : सुनील बोस
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक) : रक्षा रमैया
भीलवाड़ा (राजस्थान) : सीपी जोशी
राजसमंद (राजस्थान) : दामोदर गुर्जर
संबंधित खबरें
'2024 चुनाव के बाद 15% वोटरों के नाम कटे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल
19 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
30 mins ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
33 mins ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines