Congress-BJP पोस्टर वॉर में 'कठपुतली' की एंट्री, राहुल गांधी को 'रावण' बताने पर मच रहा बवाल

Congress-BJP poster war

Congress-BJP poster war

विज्ञापन

Congress-BJP Poster War: पांच राज्यों में विधानसभा और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस-बीजेपी के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। दोनों पार्टियां सोशल मीडिया पर पूरे जोरों से पोस्टर वॉर में लगी हुई हैं। दरअसल, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘सबसे बड़ा झूठा’ बताने वाला पोस्टर शेयर किया था। इसके बाद भाजपा ने एक्स पर पोस्टर शेयर कर राहुल गांधी को ‘नए युग का रावण’ करार दे दिया।

पीएम मोदी को बताया अडानी की कठपुतली 

सोशल मीडिया पर ये लड़ाई शुक्रवार को भी जारी रही। इसमें अब कठपुतली की एंट्री हो गई है। दरअसल, कांग्रेस ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी को अडानी की कठपुतली के रूप में दर्शाया गया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी अपनी बांहें फैलाए खड़े हैं और उनके नाम पर ‘अडानी’ लिखा हुआ है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अक्सर मोदी सरकार पर अडानी समूह के साथ साठगांठ का आरोप लगाते रहे हैं।

Advertisment

राहुल गांधी को बताया गया जॉर्ज सोरोस की कठपुतली

इसके कुछ घंटे बाद बीजेपी ने इस हमले का जवाब देते हुए एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें राहुल गांधी को अरबपति जॉर्ज सोरोस की कठपुतली के तौर पर दिखाया गया है। सोरोस पर कई बार वैचारिक कारणों से कई देशों की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का आरोप लग चुका है।

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर देशभर में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के ‘नए युग के रावण’ पोस्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ये प्रदर्शन दिल्ली, जयपुर, जम्मू-कश्मीर और केरल में हो रहे हैं।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से शेयर किए गए वीडियो में पुलिस को विरोध प्रदर्शन रोकते और बैरिकेडिंग करते देखा जा सकता है। कुछ जगहों पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

बुधवार को भाजपा ने राहुल गांधी का कई सिर वाला पोस्टर साझा किया था। इसमें लिखा गया था “भारत खतरे में है।” पोस्टर के नीचे लिखा था- ”कांग्रेस पार्टी की प्रस्तुति जॉर्ज सोरोस द्वारा निर्देशित। नए युग का रावण यहां है। वह दुष्ट है। धर्म विरोधी। राम विरोधी। उनका उद्देश्य भारत को नष्ट करना है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ