---विज्ञापन---

देश angle-right

श्रीनगर में -6.2 पारा, सबसे ठंडी रात; अगले 40 दिन में जम्मू कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा? पढ़ें IMD का अलर्ट

Jammu Kashmir Weather Update: जम्मू कश्मीर इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। अगले 40 दिन इससे और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है। भारी बर्फबारी होने से माइनस में तापमान जा सकता है। आइए जानते हैं कि जम्मू कश्मीर का मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

Jammu Kashmir Weather Update (आसिफ सुहाफ, जम्मू कश्मीर): देश के सबसे खूबसूरत राज्य जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। शीतलहर के साथ बर्फबारी भी ठंड का प्रकोप बढ़ा रही है। आज से चिल्लई कलां का दौर शुरू हो रहा है, जिससे अगले 40 दिन जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, श्रीनगर शहर शनिवार सुबह माइनस -8.5 डिग्री तापमान पर जम गया। डल झील के कुछ हिस्से और कई जलाशय जम गए। यह पिछले 133 वर्षों में दिसंबर में शहर में अब तक का तीसरा सबसे कम तापमान है।

---विज्ञापन---

शुक्रवार की रात भी शहर का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा, जो श्रीनगर में अब तक की सबसे ठंडी रातें रिकॉर्ड हुईं। गुरुवार रात न्यूनतम तापमान -6.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2021 के दिसंबर महीने में रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस के बराबर था। दिसंबर 2020 में इसी शहर में न्यूनतम तापमान -6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अन्य इलाकों में भी माइनस में तापमान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनगर में शून्य से नीचे तापमान के कारण शहर के कई इलाकों में झरने, पानी के पाइप और नल जम गए हैं। शहर के निवासियों को ठंड के कारण कई परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। पाइप और नलों को फोम कवरिंग से ढककर इंसुलेट करना पड़ा रहा है। वहीं इस महीने अब ​​तक मैदानी इलाकों में काफी हद तक सूखा है, जिससे रात के समय तापमान काफी गिर गया है।

कश्मीर में सभी मौसम निगरानी स्टेशनों ने रात के दौरान शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया। मौसम विभाग द्वारा दर्ज किया गया सबसे ठंडा स्थान दक्षिण कश्मीर के पंपोर शहर का कोनीबल था, जहां पारा -9.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान -8.2 डिग्री, कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -7.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:अलर्ट! 17 राज्यों में चलेगी कोल्ड वेव; बारिश और कोहरे की भी चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट

जम्मू कश्मीर में चिल्लई कलां की शुरुआत

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि शनिवार रात पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होगी, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। जम्मू-कश्मीर में आज से चिल्लई कलां का दौर भी शुरू हो रहा है। चिल्लई फारसी भाषा का शब्द है और हिंद में इसका मतलब बहुत अधिक ठंड है। चिल्लई कलां के तहत जम्मू कश्मीर में अगले 40 दिन बहुत ज्यादा बर्फबारी होगी और अनंतनाग, शोपियां, पहलगाम गुलमर्ग, कश्मीर घाटी में पारा माइनस 10 डिग्री नीचे जा सकता है।

---विज्ञापन---

इसलिए जम्मू कश्मीर हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने कॉलेजों में सर्दी की छुट्टियां कर दी हैं। कश्मीर के सरकारी कॉलेज और जम्मू के विंटर जोन के कॉलेज 27 दिसंबर से 14 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे। जम्मू के समर जोन के कॉलेज 1 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक बंदर रहेंगे। कश्मीर और जम्मू संभाग के विंटर जोन के स्कूल पहले ही बंद किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का UP का पारा, बिहार के 12 जिलों में बढ़ेगी सर्दी, पढ़ें वेदर अपडेट

---विज्ञापन---
First published on: Dec 21, 2024 08:51 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola