---विज्ञापन---

देश angle-right

अलर्ट! 17 राज्यों में चलेगी कोल्ड वेव; बारिश और कोहरे की भी चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत पूरा भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने 25 दिसंबर तक कहीं बारिश होने, कहीं शीतलहर चलने, कहीं बर्फबारी होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली समेत पूरे भारत में मौसम कैसा है और आगे कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

Weather Forecast IMD Update: देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने और 25 दिसंबर तक 15 से ज्यादा राज्यों में भीषण शीतलहर, भारी बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में आज से चिल्लई-कलां की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत 40 दिन भयंकर ठंड पड़ेगी। राजस्थान में 25 से 27 दिसंबर के बीच कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

23 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। चिल्लई कलां शुरू होने से अगले 40 दिन जम्मू कश्मीर में अच्छी बर्फबारी होगी और हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी। श्रीनगर, अनंतनाग, शोपियां, पहलगाम गुलमर्ग, कश्मीर घाटी में तापमान माइनस 10 डिग्री के नीचे ही रहेगा। वहीं दिल्ली में कड़ाके का सूखा पाला पड़ रहा है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री के बीच बना हुआ है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाला एरिया है, जिसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में एक दबाव का एरिया केंद्रित हो जाएगा, जिसके अगले 24 घंटों में उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। निचले और मध्य क्षोभ मंडल में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिससे उत्तर पश्चिमी राजस्थान के निचले इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है।

22 दिसंबर से एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। 27 दिसंबर को भी एक और ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। इसके असर से तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की, मध्यम और भारी भारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले 5 दिन इन राज्यों में समुद्र तटों से दूर रहने को कहा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अन्य राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 24 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण शीत लहर चलने की संभावना है। 25 और 26 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश, 26 दिसंबर तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चल सकती है। हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है। 24 दिसंबर तक मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति होने की संभावना है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में कड़ाके की सूखी ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है और आगे भी यह गिरावट जारी रहेगी। शुक्रवार को सफदरजंग और रिज एरिया में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, एक जनवरी तक दिल्ली-NCR में अगले कई दिन घना कोहरा छा सकता है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.3 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

आज 21 दिसंबर 2024 की सुबह अधिकतम तापमान 17.89 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 9.05 डिग्री और 22.9 डिग्री रहने के आसार हैं। हवा में 35% नमी है और हवा की स्पीड 35 किलोमीटर प्रति घंटा है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान में 3° तक की वृद्धि हुई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री और 7 से 9 डिग्री के बीच बना हुआ है। अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 21, 2024 07:23 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola