---विज्ञापन---

6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का UP का पारा, बिहार के 12 जिलों में बढ़ेगी सर्दी, पढ़ें वेदर अपडेट

UP Bihar Weather Update: दिसंबर महीने की 21 तारीख के साथ मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज के लिए यूपी और बिहार में बारिश और कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

UP Bihar Weather Update: देश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे दबाव के कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। इसका असर उत्तर प्रदेश और बिहार में भी देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चल रही है। उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा बिहार में सर्द हवाएं और कोहरा देखने को मिल सकता है। जानिए आज आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम।

आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

21 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। आज सुबह के समय कई जगह पर हल्का और मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आने वाले 22, 23, 24 और 25 दिसंबर को भी मौसम साफ ही रह सकता है, लेकिन कई जगह पर बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के मौसम में 26 दिसंबर के बाद से बदलाव हो सकता है। 26 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कई जगह पर बारिश हो सकती है। इस दौरान कोहरे और शीतलहर से मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। बीते 24 घंटों में यूपी के बुलंदशहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में कोहरे का सितम, माइनस में ये 4 इलाके

---विज्ञापन---

बिहार का मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम साफ रहा, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। 21 को भी पछुआ हवाओं को असर देखने को मिलेगा। सुबह में कई जगह पर कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 दिसंबर को राज्य के ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहने की संभावना है। हालांकि बिहार के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन की तरह ही आज भी मुजफ्फरपुर, पटना, जहानाबाद, दरभंगा, भागलपुर, खगड़िया, बेगुसराय, सीतामढी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर और सीवान में घना कोहरा देखने को मिलेगा।

First published on: Dec 21, 2024 07:01 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola