हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सनसनाती आ रही सर्दी, 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें IMD का लेटेस्ट अपेडट

Aaj Ka Mausam : एक तरफ कुछ राज्यों में सनसनाती सर्दी आ रही है तो दूसरी तरफ बारिश भी कहर बरपा रही है। तमिलनाडु समेत कई राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
आईएमडी ने क्या जारी की चेतावनी?

Weather Forecast Latest Update : दशहरे के बाद अचानक से मौसम में बदलाव आ गया। कई राज्यों में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। जहां दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में सनसनाती सर्दी आ रही है तो वहीं दक्षिण भारत में बारिश कहर बरपा रही है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना हैं। आइए जानते हैं कि आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

उत्तर भारत में तापमान गिर गया, जिससे सुबह-शाम के समय हल्की-हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में अचानक से सर्दी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दीपावली से पहले 25 से 30 अक्टूबर के बीच ठंड पूरी तरह से दस्तक दे देगी।

यह भी पढ़ें : बारिश फिर बरपा रही कहर! इस राज्य में अगले 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल, स्कूल-कॉलेज भी बंद

विज्ञापन

तमिलनाडु में कहर बरपा रही बारिश

तमिलनाडु और पुडुचेरी के अधिकांश हिस्सों में 16-17 अक्टूबर को भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु में 14 अक्टूबर से बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे कई जिलों में जलभराव हो गया। सरकार ने आज सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा था। वहीं, आईटी कंपनियों के कर्मियों को 18 अक्टूबर तक वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल

आंध्र प्रदेश में भी 16-17 अक्टूबर को जमकर बादल बरसेंगे। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिन के लिए केरल और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर 17 अक्टूबर तक समुद्र की स्थिति खराब से लेकर बहुत खराब होने की संभावना जताई है और उसके बाद धीरे-धीरे इसमें सुधार होगा। मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की है कि वे 15 से 17 अक्टूबर तक समुद्री तटों के आसपास न जाएं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : गिर गया तापमान! इस दिन से शुरू हो जाएगा ठंड का दौर, चक्रवाती तूफान का भी दिखेगा असर

तेज हवाएं भी चलेंगी

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में आज शाम से 35-45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल रही है, जो 55 किमी प्रति घंटे की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसके बाद हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे हो सकती है, जो 17 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश के तटों पर 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके बाद हवा की स्पीड में कमी आएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola